पांच दिवसीय श्री श्री दत्तात्रेय भगवान मन्दिर, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ का समापन आज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। श्री नांदेश्वर महादेव मंदिर निर्माण एवं विकास समिति द्वारा नाई गांव स्थित नांदेश्वर महादेव मंदिर में पंाच दिवसीय श्री श्री दत्तात्रेय भगवान मंदिर,मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच कुण्डीय महायज्ञ का सोमवार को कलश एवं शोभायात्रा का समापन होगा।
समिति के भवानीश्ंाकर पुजारी ने बताया कि आज चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें 31 यजमानों ने आहुतियंा दी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान,देहात संास्कृतिक प्रकोष्ठ के महामंत्री भवानी शंकर पुजारी,अशोक मालवीय,प्रदीप रवानी, सहित बड़ी संख्या में जनसैलाब मौजूद था। समारोह में आज स्थापित देव पूजन, हवन, चण्डीयाग, मन्दिर न्यास, मन्दिर स्नान, शय्याधिवास का आयोजन किया गया।रात्रि को 12 बजे तक रात्रि जागरण रहा।  मुख्य आचार्य पुष्कर आमेटा,सह आचार्य किशन आमेटा ने विधि विधान पूर्वक आज सभी यज्ञ सम्पन्न करायें। गोगुन्दा, सलूम्बर,झाड़ोल के निवासियों ने भी यज्ञ में आहुतियंा दी। रमेश आमेटा,हरिवल्लभ आमेटा,गुणवन्त कोठारी ने बताया कि कल अंतिम दिन 14 अप्रेल को कलश एवं शोभा यात्रा निकलेगी जो नोरा घाटी, चौकड़िया एवं झलार बावड़ी गाँव नाई से प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ होगी। तत्पश्चात् कलश स्थापन, ध्वज दण्ड आरोहण, मूर्ति प्राणप्रतिष्ठाएवं अभिजित मुहूर्त में पूर्णाहूति होगी। दोपहर 1 बजे महाप्रसादी होगी।इस आयोजन में लगभग 10 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!