संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज आशीर्वाद देने नांदेश्वर महादेव पहुंचे

उदयपुर। नांदेश्वर महादेव में पंच दिवसीय दत्तात्रेय भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकुंड महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज, आश्रम सूरजकुण्ड आशीर्वाद देने पहुंचे। समिति के भवानी शंकर पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी,जितेंद्र सिंह राठौड़, विनोद दलाल,राजेन्द्र नलवाया, लोकेश जैन, हिम्मत सिंह, राजेश सिंह मौजूद रहे।
वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम महंत एकदशी गिरी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। समाजसेवी गुणवत सिंह कोठारी ने बताया कि आयोजन में महन्त रामचन्द्र गिरी श्री पंच दशनाम जुना अखाड़ा, हरिनाथ गिरीजी मठ संगेसरा का सानिध्य भी मिलेगा। मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी महायज्ञ में शिरकत करेंगे। 13 अप्रैल को चंडी यज्ञ, तथा 14 अप्रैल को शोभा यात्रा, कलश स्थापना, ध्वज-झंडा आरोहण, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!