मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्व. मेवाड़ को अर्पित किए श्रद्धासुमन

परिवार को बंधाया ढांढस
उदयपुर, 25 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मंगलवार सुबह उदयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास पहुंच कर पूर्व राज परिवार के दिवंगत सदस्य स्व. अरविन्दसिंह मेवाड़ को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे राजकीय विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। वहां जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से उदयपुर स्थित सिटी पैलेस आए। सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास में दिवंगत अरविन्द सिंह मेवाड़ की शोक सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्री मेवाड़ की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए नमन किया। साथ ही उनके पुत्र लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ और अन्य परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट की। इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, सीएमओ से संयुक्त सचिव अरविन्द पोसवाल, जिला कलक्टर नमित मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा सिटी पैलेस से प्रस्थान कर डबोक एयरपोर्ट आए तथा वहां से चित्तौडगढ़ के लिए प्रस्थान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!