विद्यापीठ के सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन भवन के जीर्णोद्वार का करेंगे लोकार्पण

विद्यापीठ – महाराजा डॉ. कर्णसिंह आज  उदयपुर में शहर के विभिन्न समारोहों में करेंगे शिरकत
उदयपुर 25 मार्च / पद्म विभूषण से सम्मानित महाराजा डॉ. कर्णसिंह आज दोपहर 2.45 बजे नई दिल्ली से उदयपुर एयरपोर्ट पहंुचेगे। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि डॉ. कर्णसिंह दो दिन तक उदयपुर में रहेंगे, जहॉ वे शहर के विभिन्न समारोहों में शिरकत करेंगे। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि सिंह एयरपोर्ट से सीधे डबोक विद्यापीठ परिसर में पहुंचेगे, जहॉ सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन भवन के जीर्णोद्वार का लोकार्पण करेंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर करेंगे। मंगलवार को प्रो. सारंगदेवोत ने समारोह से सम्बंधित तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समारोह में विद्यापीठ कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। गुरूवार को डॉ. कर्णसिंह प्रातः 10 बजे भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे जहॉ पीएचडी उपाधिधारकों को उपाधि  एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजेगें। डॉ. सिंह शुक्रवार दोपहर  3़.20 बजे वायुयान से पुनः दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!