होम साइंस एल्युमनी मीट का आयोजन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,उदयपुरकेसंघटक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालयकीहोम साइंस एल्युमनी  का मिलन समारोह 28 फरवरी व1 मार्च को आयोजित किया जा रहा है | समारोहकी मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुनीता मिश्रा, कुलपति, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर एवं विशिष्ट अतिथि महाराज कुंवरानीसाहिबा  निवृत्ति कुमारी जी मेवाड़होंगी| कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय करेंगे |संगठन की अध्यक्ष प्रोफेसर सुमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश से 200 से अधिक पूर्व छात्राओ के भाग लेने की संभावना है| इस अवसर पर महाविद्यालय में जिन्होंने अपनी लंबे समय तक विशेषसेवाएं  दी है,उन्हें विशिष्ट रूप से सम्मानित किया जाएगा|साथहीएवं1981 से 1995बैच की छात्राओं को अभिनन्दनकिया जायेगाएवं  सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा|महाविद्यालय की अधिष्ठाताप्रोफेसर धृति सोलंकी ने कहा कि ऐसे आयोजन पीढियों के लिए सेतु का कार्य करते हैं जो वर्तमान छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्तकरते हैं |संगठन की महासचिव प्रोफेसरगायत्री तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम सबको एक साथ लाने, पुरानी यादों को ताजा करने, संस्थान की विरासत को आगे बढ़ानेएवं शिक्षकों से भेंट करने का स्वर्णिमअवसर है| कार्यक्रमकेदूसरेदिनमहविद्यालयकीपूर्वछात्राएजोसफलउद्यमीहैएवंशीर्षस्थानोंपरपहुंचीहै, उनकेसाथसंवादकियाजायेगा|

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!