सूर्य सप्तमी को श्री देवनारायण जयन्ती पर वैदिक यज्ञ व सूर्यनमस्कार कर की सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की प्रार्थना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। माघ मास के शुक्ल पक्ष में सूर्य सप्तमी को श्री देवनारायण जयंती के पावन अवसर पर योग साधक एवं वैदिक पुरोहित जिग्नेश शर्मा के पुरोहित्य में योगेंद्र, सीमा, संस्कार, यशस्वी, रुद्राक्ष आदि ने परिवार एवं स्थानीय सदस्यों संग वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैदिक यज्ञ अनुष्ठान किया। साथ ही इस पावन अवसर पर परिवार ने सम्पूर्ण विश्व के सुख, शांति, समृद्धि, कीर्ति, कल्याण, आयुष्मान, आरोग्यवान एवं ऐश्वर्यवान के लिए औषधिय गुणों से युक्त हवन सामग्री से विशेष आहुतियां भी दी।
इस अवसर पर योग साधिका मनिता शर्मा ने 108 सूर्य नमस्कार के साथ प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
जिग्नेश शर्मा ने बताया कि हवन एवं योगाभ्यास करने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!