चोरी करने व चोरी का माल खरीदने के आरोप में 2 गिरफ्तार

उदयपुर, 16 जनवरी : जिले के पाटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने जेवरात चोरी कर उन्हें खुर्द—बुर्द करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर 2024 को प्रार्थी मणीलाल पुत्र कन्हैयालाल असोडा निवासी पाटिया ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि 7 सितंबर को वे परिवार सहित कहीं बाहर गए थे। घर पर उसका बेटा हरिकृष्ण अकेला सोया हुआ था। सुबह उठने पर उसने मैन गेट का ताला टूटा हुआ पाया। चैक करने पर पता चला रात को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर तिजोरी से लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने और 10 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में एक अभियुक्त नरेश पुत्र प्रकाश असारी निवासी पाटिया को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में 13 जनवरी को प्रकरण में वांछित आरोपी जगदीश पुत्र जीवनप्रकाश खराडी निवासी सुखबावडी को भी पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्त जीवनप्रकाश ने बताया कि घटना में चोरी किये गए सोने के जेवरात को उसने चामुण्डा ज्वैलर्स इंडर गुजरात बेच दिया है। मामले में पुलिस ने चामुण्डा ज्वैलर्स के मालिक नाराणलाल पुत्र भीकमचंदजी सोनी निवासी इंडर गुजरात को भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में ​गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों को बाद अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!