जो काम अभिभावकों को करना चाहिए वह काम पुलिस को करना पड़ रहा है- लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

ट्रैफिक के प्रति जागरूकता अभियान के केंद्र में उदयपुर के निवासी एवं उनकी सुरक्षा है- आईजी प्रफुल्ल कुमार
लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने के लिए निकली विशाल हेलमेट जागरूकता रैली

उदयपुर, 17 अक्टूबर।  पुलिस प्रशासन और रेडियो सिटी की ओर से लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने के लिए विशाल  हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट से कलेक्टर ताराचंद मीणा एसपी विकास शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना  किया। रैली देहली गेट से सूरजपोल,उदियापोल, पारस चौराहा, रेती स्टैंड, पुलिस लाइन, गुलाब बाग़ ,जगदीश चौक,घंटाघर, चेतक सर्किल, अम्बामाता से रानी रोड फतेहपूरा सर्किल, सुखाड़िया सर्किल,यूआईटी सर्किल होते हुए फ़तेह सागर पहुंची। रैली में पुलिस के 200 जवान, एनसीसी के 100 कैडेड़, एमबी हॉस्पिटल के 50 डॉक्टर,बीबीसी बाइकर क्लब के 70 राइडर ,रपिडो के 90 राइडर  और अन्य 50 राइडर रैली में हिस्सा लिया। रैली में एसपी विकास कुमार शर्मा मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर हेलमेट पहन कर शामिल हुए। फतेहसागर पाल पर समापन कार्यक्रम में सोनी टीवी के एक्स फेक्टर फेम शाहनवाज खान ने सुनो गौर से दुनिया वालों और आई लव माय इंडिया जैसे गीतों को मॉडिफाइड करके हेलमेट लगाने का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम के अतिथि
मेवाड़ के लोग यातायात नियमों का पालन करने में अग्रणी-मेवाड
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, उदयपुर आईजी रेंज प्रफुल्ल कुमार, उदयपुर एसपी विकास शर्मा थे। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा- जो काम अभिभावकों को करना चाहिए वह काम पुलिस को करना पड़ रहा है। लोगों ने अपनी जान को इतना सस्ता क्यों समझ रखा है? हमें अपनी और ना दूसरों की जान की परवाह करनी ही होगी। हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाना हमारा नैतिक दायित्व है, जिसका निर्वहन करना ही चहिए। मेवाड़ से यह पैगाम  जाना चाहिए कि यहां के लोग यातायात नियमों का भी पालन करने में अग्रणी हैं।
ट्रेफिक निमयों का पालन बनें प्राथमिकता-आईजी
उदयपुर रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि ट्रैफिक के प्रति जागरूकता अभियान के केंद्र में उदयपुर के निवासी एवं उनकी सुरक्षा है। हमने इस अभियान की शुरुआत समझाईश से की, चौराहों पर फूल बांटे, चॉकलेट्स बांटी। किसी भी शहर की इमेज का पता इस बात से चलता है कि वहां के लोग ट्रैफिक नियमों का कितना पालन करते हैं।
अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी-एसपी
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने कहा कि उदयपुर एक विश्वस्तरीय शहर है, इसलिए यह जरूरी है कि यहां के लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जो दुर्घटना रोकी जा सकती है उन्हें जरूर रोका जाना चाहिए ताकि किसी भी परिवार को दुर्घटना की वजह से अपनों को ना खोना पड़े। हम ऐसा दिन देखना चाहते हैं जब हमें एक भी चालान न काटना पड़े।
कार्यक्रम का संचालन आरजे सूरी ने किया। कार्यक्रम में रेडियो सिटी के प्रोग्राम डायरेक्टर रजत मेघनानी, एनसीसी के कोर कमाण्ंडर भास्कर चक्रवती, डीवाईएसपी मनजीत सिंह, चेतना भाटी, डीएसपी ईस्ट शिप्रा राजावत,  सूरजपोल एसएचओ दलपत सिंह राठौड़, धानमण्डी एसएचओ गोपाल चंदेल, संजय, हनवंत सिंह सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!