बीसूका जिला स्तर पर प्रथम स्तरीय समिति का गठन

उदयपुर, 17 अक्टूबर। प्रशासनिक सुधार विभाग की आज्ञा के अनुसरण में माननीय राज्यपाल बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु जिला उदयपुर के लिए जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट की अध्यक्षता में जिला स्तर पर प्रथम स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसमें मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी, सराड़ा प्रधान श्रीमती बसन्ती देवी मीणा व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा सहित संबंधित विभागो के प्रभारी अधिकारी इत्यादि सदस्य सम्मिलित है। कलक्टर ताराचंद मीणा सदस्य सचिव के रूप में एवं मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा संयोजक होगे। समिति की बैठक में जिले की पंचायत समितियों के प्रधान आदि अध्यक्ष द्वारा जब आवश्यकता अनुभव की जावेगी आमन्त्रित किये जा सकेंगे। इस समिति का प्रशासनिक विभाग आयोजना (बीसूका) विभाग होगा। यह समिति बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन की अवधि तक क्रियाशील रहेगी एवं इस समिति के सदस्यों का कार्यकाल अग्रिम आदेशों तक रहेगा।
यह कार्य करेगी समिति
समिति के संयोजक व सीपीओ पुनीत शर्मा ने बताया कि समिति प्रत्येक माह के लिए प्रत्येक स्त्र के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों, उपलब्धियों, कार्यक्रम, प्रक्रियाओं, कठिनाईयों एवं क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श करेगी। समिति विभिन्न सूत्रों के अन्तर्गत जन सहयोग के लिए प्रक्रियाओं को तय करने तथा जुटाने की व्यवस्था करेगी। कार्यक्रम में केवल लक्ष्यों की प्राप्ति ही नहीं अपितु उनके गुणात्मक स्तर को भी देखा जावेगा एवं प्राप्त उपलब्धियों का समिति सत्यापन कर सकेगी। इस समिति की बैठक माह में कम से कम एक बार आवश्यक रूप से बुलाई जावेगी तथा समिति की दौ बैठकों का अन्तर डेढ माह से अधिक नहीं होगा।
–000–
ऑनलाइन छात्रवृति आवेदन की तिथि बढ़ाई
उदयपुर, 17 अक्टूबर। अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 में ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, जैन, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी हेतु संचालित केन्द्रीय प्रवर्तित प्री-मैट्रिक व बेगम हजरत महल छात्रवृति योजनान्तर्गत एनएसपी पोर्टल पर अल्पसंख्यक समुदायों के समस्त पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाईन आवेदन करने, पोर्टल बंद होने एवं आवेदन सत्यापन की तिथि बढ़ा दी गई है। इसके तहत छात्रों द्वारा पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर और संस्था द्वारा पोर्टल पर आवेदन अग्रेषित करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!