महाविद्यालय की बालिकाओं को दी बीमा सखी योजना की जानकारी

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, फतहनगर में रेड रिबन क्लब के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन भारतीय जीवन बीमा निगम फतहनगर के शाखा प्रबंधक चेतन नायक के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शाखा के विकास अधिकारी पियुष शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ.ललित कुमावत ने की।

मुख्य अतिथि चेतन नायक ने 09 दिसम्बर 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बालिका उत्थान के लिए लागू की गई बीमा सखी योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इससे ग्रामीण बालिकाओं में वित्तीय स्वावलम्बन की भावना जाग्रत होगी। विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी पियुष शर्मा द्वारा प्रथम वर्ष में अध्ययनरत बालिकाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृतियों की जानकारी दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ.ललित कुमावत ने बताया कि बीमा सखी योजना एक दूरदर्शी येाजना है जिसका उद्ेश्य वित्तीय सशक्तिकरण और केरियर के अवसरों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का उत्थान करना है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य समन्वयक रेड रिबन क्लब डाॅ.मोनिका जैन द्वारा किया। धन्यवाद रेड रिबन क्लब प्रभारी राहुुल मेनारिया द्वारा ज्ञापित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!