उदयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के उदयपुर संभाग अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि फेडरेशन को जयपुर में हुए कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से फेडरेशन की ओर से शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान को सफल बनाने एवं मोटा अनाज मिलेट्स प्रमोशन के लिए लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही है। साथ ही राज्य में आने वाले पर्यटकों एवं आम जन को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ के साथ हाइजीन का विशेष ध्यान रखने के लिए होटल फेडरेशन आफ राजस्थान लगातार अभियान चला रहा है।
सम्मान समारोह में खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान ने कहा कि आशा करते हैं भविष्य में भी फेडरेशन द्वारा विभाग को इसी तरह से सहयोग मिलता रहेगा।
उपायुक्त पंकज ओझा ने फेडरेशन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के लिए धन्यवाद एवं आभार जताया और कहा कि फेडरेशन द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो से अन्य संगठनों को भी प्रेरणा मिल रही है।
उपायुक्त धौलपुरिया ने आश्वस्त किया कि विभाग फेडरेशन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपना पूरा सहयोग लगातार देता रहेगा।
फेडरेशन के कार्यकारी सदस्य अंबालाल साहू ने बताया कि उदयपुर में भी जागरूकता हेतु इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे साथ ही अध्यक्ष हुसैन खान ने पूरे प्रदेश में संभाग स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजन की भी बात कही।
इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष हुसैन खान, उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप गोंगीया एवं कई सदस्य मौजूद थे।
