भाजपा पुरूषार्थी प्रकोष्ठ का मंण्ड़ल विस्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर-आज शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर में भाजपा पुरुषार्थी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई.  जिसमें  मण्डल के विस्तार एवं  आगामी दिनों में अन्य सामाजिक कार्यों  पर चर्चा की गई।
 मीटींग में सर्वसीमिती से प्रकोष्ठ द्वारा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर  डॉ.नीलम रामेजा, हिरन मगरी मंण्डल से हरीश रिजवानी को अध्यक्ष एवं श्याम निचलानी को महामंत्री , प्रताप नगर मंण्डल से मनीष भवरानी को अध्यक्ष एवं सुनील भाटिया को महामंत्री नियुक्त किया गया।
 प्रकोष्ठ  द्वारा  प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत  70 वर्ष से अधिक आयु वाले समाज जनों को  मेडिकल  राहत  एवं  महिलाओ  के लाभ  एवं उन्नति के लिए चल रही विभ्भिनं योजनाओं की जानकारी देने के लिए रविवार 15 दिसंबर को शक्तिनगर सनातन मंदिर में एक शिविर लगाने का निर्णय किया गया।
  मिटींग में प्रकोष्ट के जिला संयोजक हरीश चावला, प्रभारी आहूजा, उपाध्यक्ष गुरूमुख कस्तूरी, जगदीश निचलानी, सुनील कालरा अशोक मंदवानी, रमेश दत्तवानी, कमलेश राजानी ,नीलम रामेजा ने समाज एंव संगठन हित कह महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मंदवानी नें की।
बैठक का संचालन महामंत्री मुकेश खिलवानी एवं चंद्र प्रकाश मंगवानी द्वारा किया गया। धन्यवाद  की रस्म जगदीश निचलानी नें अदा की। बैठक में हरीश तनवानी, दिलीप कालरा, किशन गिदवानी,कपिल नाचानी, अमन असनानी, राजकुमार नैनानी, निरंजन उदासी, प्रेम तलरेजा, गोपाल चुग,कमलेश नैनानी, भावेश तलदार, हरीश नारा, सुरेश खुराना, डॉ. महेंद्र राजपूत, चिराग कालरा, कमल तलरेजा,  सुजल कालरा, कपिल तलरेजा आदि 50 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे |
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!