डूंगरपुर : एनएच 48 पर पलटे ट्रोले से टकराई कार, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर, 19 नवंबर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एनएच 48 पर खजूरी गांव के पास एक कार सड़क पर पलटे ट्रोले से टकरा गई। हादसे में अहमदाबाद निवासी जय भाई वसाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ, जब गुजरात नंबर की कार उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। घायलों को तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण उन्हें हिम्मतनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्चुरी में रखवाया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कार सवार सभी लोग गुजरात के रहने वाले हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!