उदयपुर, 15 नवंबर : शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात बदमाशों ने हनुमान मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए ओमप्रकाश गमेती पुत्र जालू गमेती निवासी लोहार कॉलोनी आयड़ ने बताया कि 13 नवंबर की रात को अज्ञात बदमाश रूपनगर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में घुसकर दानपेटी को ताला तोड़कर पेटी से दान के पैसे और जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर की दानपेटी से पैसे व जेवर गायब
