अवैध पिस्टल रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 15 नवंबर: जिले की सायरा थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल रखने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सायरा थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत की टीम ने कार्रवाई करते हुए गोपालसिंह उर्फ केसरसिंह पुत्र तुलसीसिंह निवासी विजलाई को अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि ये पिस्टल वह देवीसिंह उर्फ देवेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह निवासी विजलाई ढिकोडा से लेकर आया था। पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!