डॉ. शंकर शर्मा को मिलेगा राष्ट्रीय कालिदास अकादमी पुरस्कार 2024

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 12 नवंबर/ उदयपुर के प्रसिद्ध चित्रकार ’डॉ. शंकर शर्मा’ को वर्ष 2024 का  राष्ट्रीय कालिदास अकादमी पुरस्कार“ प्राप्त हुआ है। पारंपरिक भारतीय एवं लोक कलाओं को समर्पित प्रसिद्ध राष्ट्रीय कालिदास संस्कृत अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति ,परिषद उज्जैन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कालिदास चित्र व मूर्ति प्रतियोगिता 2024 में शंकर शर्मा के चित्र ’देवी नंदिनी’ का चयन पुरस्कार हेतु किया गया। देश भर से प्राप्त 202 चित्रों में से 66 चित्रों को प्रदर्शन योग्य पाया गया एवं चार चित्रों एवं एक मूर्ति शिल्प को पुरस्कार हेतु चयन किया गया। शंकर शर्मा ने यह कृति नाथद्वारा की पिछवाई शैली में चित्रित की है, जिसके अंतर्गत ’श्री राम’ के पूर्वज महाराज दिलीप एवं उनकी पटरानी सुदक्षिणा द्वारा पुत्र प्राप्ति हेतु ’देवी कामधेनु’ की पुत्री ’देवी नंदिनी’ की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त करने की कथा का चित्रण किया गया है। शंकर शर्मा का यह चित्र पारंपरिक भारतीय चित्र शैली से अनुप्राणित उनकी मौलिक कृति है। प्रदर्शनी संयोजक डॉ. संदीप नागर ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग, द्वारा इस पुरस्कार के तहत ’उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय कालिदास समारोह के समापन के अवसर पर डॉ. शर्मा को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित’ किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!