आने वाले उपचुनाव में ‘पर्ची सरकार’ की पोल खुलने वाली है -कचरू लाल चौधरी

पूंजीपतियों के लिए काम करती है भाजपा, आमजनता से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है -ऋत्विक मकवाना
बूथ तक जाकर आमजन को ये बताना होगा कि विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है -अशोक चांदना
ये उपचुनाव राजस्थान की दशा और दिशा निर्धारित करने वाले होंगे -ताराचंद मीणा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी द्वारा विधानसभा उपचुनाव हेतु कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई
उदयपुर। 20 अक्टूबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सलूंबर विधानसभा के उपचुनाव हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना द्वारा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान में आने वाले विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में आज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक कर विस्तृत चर्चा करी गई।
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सलूंबर में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में सबसे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना का उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा द्वारा मेवाड़ी पाग और उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया गया। साथ ही उपचुनावों हेतु विधानसभा क्षेत्र सलूंबर के लिए पीसीसी द्वारा नियुक्त आब्जर्वर पूर्व मंत्री अशोक चांदना, पीसीसी महासचिव डॉ राजेंद्र मुंड, पूर्व विधायक राम लाल मीणा, प्रेम पाटीदार, प्रमोद सिसोदिया एवं ललित बोरीवाल का भी स्वागत किया गया गया।
बैठक में एआईसीसी सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना ने कहा कि भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम करती है। देश में जहां जहां भाजपा की सरकारें है वहां वहां नीतियां और योजनाएं पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। केंद्र की मोदी सरकार भी पूंजीपतियों के हितों के लिए काम करती है। जिस तरह से आजादी से पहले देश में अंग्रेज सिर्फ कंपनी चलाते थे और अपने फायदे के लिए काम करते थे, ठीक उसी तरह से आज भाजपा की केंद्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकारें कंपनी की तरह काम करती है। आमजनता के दुख दर्द से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। इसीलिए हम एकजुटता से ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ना है और उन्हें हराना है। ये उपचुनाव कंपनी (कॉरपोरेट) की तरह शासन चलाने वालों के अंत की शुरुआत की तरह होगा। और हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन के अंत की शुरुआत इस उपचुनावों में भाजपा को हराकर करेंगे।
बैठक में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान में ‘पर्ची सरकार’ बने हुए दस महीने से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन कही भी सरकार नाम की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। ‘पर्ची सरकार’ के पास दिल्ली से पर्ची आती है और वो काम किया जाता है। ‘पर्ची सरकार’ के पास खुद का कोई विजन नहीं है। पूरा राजस्थान इस ‘पर्ची सरकार’ के निकम्मेपन त्रस्त है। और आने वाले उपचुनाव में ‘पर्ची सरकार’ की पोल खुलने वाली है। राजस्थान की सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में उपचुनावों में भाजपा का सुपड़ा साफ होगा और कांग्रेस की जीत होगी।
पूर्व मंत्री एवं विधायक अशोक चांदना ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस उपचुनाव में हमें बूथ स्तर तक जाकर आमजन को ये संदेश देना होगा कि देश हो या राज्य, विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। भाजपा और दूसरी क्षेत्रीय पार्टियों के पास विकास का कोई विजन नहीं है। इसीलिए आमजन की तकलीफ और दुख दर्द दूर सिर्फ कांग्रेस ही कर कर सकती है। मैं तीन चुनाव खुद लड़ा हूं और कांग्रेस पार्टी द्वारा नौ स्थानों पर मुझे पार्टी का काम करने को भेजा गया है और आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से सभी बारह के बारह चुनाव में कांग्रेस जीती है। इसीलिए इस बार ये उपचुनाव भी आप सभी के साथ मिलकर लड़ेंगे और निश्चित ही जीतेंगे।
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जीतने के बाद आमजनता के लिए काम करना पड़ता है। केवल भ्रमित कर के आप एक बार सरकार तो बना लोगे लेकिन काम नहीं किया तो ये जनता जनार्दन आपको आईना दिखाने में देर नहीं करेगी। और ये तो पूरे राजस्थान में संदेश है कि पिछले दस महीने में राजस्थान में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। इसीलिए आने वाला उपचुनाव राजस्थान की दशा और दिशा तय करने वाला होगा। सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव का परिणाम राजस्थान की भाजपा सरकार को आईना दिखाने वाला होगा। और इन्हीं उपचुनावों के नतीजों से राजस्थान में एक संदेश जाएगा कि राजस्थान की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इसीलिए हम सभी को इस उपचुनाव में सलूंबर से कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर जयपुर भेजना होगा। जिससे की राजस्थान की भाजपा सरकार को आईना दिखे।
बैठक को पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पीसीसी महासचिव डॉ राजेंद्र मुंड, पूर्व विधायक राम लाल मीणा, पीसीसी द्वारा नियुक्त उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती कल्पना भटनागर ने भी संबोधित किया।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना, पूर्व मंत्री एवं विधायक अशोक चांदना, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व सांसद एवं 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे रघुवीर सिंह मीणा, पीसीसी महासचिव डॉ राजेंद्र मुंड, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा, पीसीसी द्वारा नियुक्त उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती कल्पना भटनागर, पूर्व विधायक एवं सराड़ा प्रधान बसंती देवी मीणा, पीसीसी सचिव ललित बोरीवाल, पूर्व विधायक राम लाल मीणा, प्रेम पाटीदार, सलूंबर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश चौधरी, सलूंबर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सेवक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रद्युम्न कौड़ियां, महेश त्रिपाठी, भगवान लाल अहीर, अर्जुन मेघवाल, दिनेश मीणा सहित कई पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!