10 हजार की रिश्वत लेते स्कूल का टीचर गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर, 9 अक्टूबर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की डूगंरपुर टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक सरकारी स्कूल के टीचर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की डूंगरपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसका पेंशन प्रकरण तैयार कर भिजवाने की एवज में आरोपी रमेश चंद कोटेड शिक्षाकर्मी द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
एसीबी उदयपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी की डूंगरपुर इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने शिकायत का सत्यापन किया ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश चंद कोटेड शिक्षाकर्मी को परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा शिकायत से पहले ही रिश्वत के 5 हजार रुपए परिवादी से वसूल कर लिए गए थे। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!