उदयपुर, 23 सितम्बर/ प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में 25 सितम्बर को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर्स तथा जिला स्तर के सभी नोडल अधिकारियों की वर्चुअल प्रशिक्षण कार्याशाला 25 सितम्बर को डीओआईटी सभागार में सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि कार्यशाला में अलग-अलग चरणों में निर्वाचन व्यय निगरानी, आदर्श आचार संहिता, एमसीएमसी एवं पेड न्यूज, पोलिंग पार्टी एफएसटी, एसएसटी, सेक्टर मजिस्ट्रेट माइक्रो आर्ब्जवर तथा मतदान दिवस तैयारी, ईवीएम वीवीपेट, नामांकन जांच तथा पोस्टल बैलेट आदि विषयों को लेकर अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री पोसवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए निर्देशित किया है।
बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक आज
उदयपुर, 23 सितम्बर/ बीस सूत्री कार्यक्रम आयोजन क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की जिला स्तरीय समीक्षा मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम आयोजन क्रियान्वयन की प्रगति तथा बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया है।
सांसद रावत 24 को करेंगे जनसुनवाई
उदयपुर 23 सितम्बर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत मंगलवार 24 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे से 11.30 बजे तक जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में उपस्थित रह आमजन के साथ संवाद कर अभाव अभियोग सुनेंगे। इस दौरान आमजन सांसद को अपने परिवाद/परिवेदना प्रस्तुत कर सकेंगे।
