अमेरिकी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने जाना राजस्थान में कुपोषण प्रबंधन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। आज दोपहर को अमेरिकी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं द्वारा उदयपुर में महाराणा भोपाल अस्पताल के बाल चिकित्सालय में संचालित कुपोषण उपचार केंद्र का दौरा किया. वर्ष में दो बार इस दल में विभिन्न देशों के छात्र छात्राएं उदयपुर में कुपोषण उपचार केंद्र पर आते हैं और इसके अलावा फील्ड में भी जाते हैं जहां पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी लेते हैं. दल के सभी छात्र-छात्राओं को कुपोषण उपचार केंद्र के प्रभारी एवं महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर आर एल सुमन द्वारा विस्तार से कुपोषण उन्मूलन संबंधी प्रयासों के बारे में अवगत कराया.

डॉ सुमन ने विद्यार्थियों को राजस्थान में चल रहे समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन कार्यक्रम कुपोषण उपचार केंद्रों की स्थिति और सेवाओं के बारे में बताया. साथ ही उदयपुर के बाल चिकित्सालय में स्थापित कुपोषण उपचार केंद्र में दी जा रही सेवाओं, सुविधाओं एवं लाभों के बारे में पूरे दल को विस्तार से बताया गया और उनके तकनीकी सवालों के जवाब दिए . दल के सभी छात्रों एवं प्रोग्राम डायरेक्टर द्वारा उदयपुर में और राजस्थान में कुपोषण उपचार केंद्रों की सेवाओं और कुपोषण उन्मूलन हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. डॉक्टर सुमन ने दल को रीजनल सेंटर आफ एक्सीलेंस के बारे में बताते हुए कहा कि बाल चिकित्सालय में यूनिसेफ के सहयोग से रीजनल सेंटर आफ एक्सीलेंस भी संचालित है जो संभाग के 6 जिलों में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा विभाग के साथ संयुक्त रूप से काम करता है और समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन एवं कुपोषण उपचार केंद्रों के प्रभावी संचालन में तकनीकी सहयोग प्रदान करता है. विदेशी छात्र-छात्राओं के इस विजिट का समन्वय कुमारिल अग्रवाल द्वारा किया गया। विजिट के संचालन में कुपोषण उपचार केंद्र के सभी नर्सिंग ऑफिसर जुगल सिस्टर, प्रकाश, करुणा आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!