पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर में 27 पेंशनर्स को मिली राहत

उदयपुर, 11 सितंबर। पेंशन कार्यालय में एक दिवसीय पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। अतिरिक्त निदेशक भारती राज ने बताया कि शिविर में लगभग 27 पेंशनर अपनी समस्या यथा जन्मतिथि निर्धारण, नाम व अन्य संशोधन व सेवा पुस्तिका विभाग में भिजवाने हेतु उपस्थित हुए। शिविर में  पेंशनरों की समस्याओं का समाधान हाथों हाथ किया गया। शिविर में उदयपुर पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष भंवर सेठ, कोषाध्यक्ष वरदान मेहता व अन्य जिलों के पेंशनर्स समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर में कोषाधिकारी (ग्रामीण) महेन्द्र सीमर, सलूम्बर कोषाधिकारी पार्थ शर्मा व अन्य जिलों के कोषालय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

पीएम सूर्य घर लाभार्थी शिविर 12 को
उदयपुर, 11 सितंबर। अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से गुरुवार 12 सितंबर को उदयपुर वृŸा के उपखण्ड कार्यालय गुलाबबाग पावर हाउस मे प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक पीएम सूर्य घर लाभार्थी शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता के.आर.मीना ने बताया कि शिविर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी देकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। योजना के तहत उपभोक्ता अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाने में सब्सिडी एवं लोन प्राप्त कर सकता है। निगम अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अधिकाधिक संख्या मे निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा आज लेंगे समीक्षा बैठक
उदयपुर, 11 सितंबर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री श्री हेमंत मीणा गुरुवार को सुबह 11 बजे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने संबंधित अधिकारियों को विभागीय प्रगति के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय जनसुनवाई 19 को
उदयपुर 11 सितंबर। जिला स्तरीय जनसुनवाई 19 सितंबर की सुबह 11 से 2 बजे तक जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में आयोजित होगी। जनसुनवाई में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को तय समयावधि में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपने विभाग से संबंधित परिवादों की प्रगति के साथ जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!