राजस्थान आदिवासी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन अक्टूबर में ( गांव अरथूना ) बांसवाड़ा में होगा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान आदिवासी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भुपतसिंह भगोरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सुखलाल अहारी और प्रदेश महासचिव धूलेश्वर कलासुआ पदेश कोषाध्यक्ष, गोविन्द अहारी प्रदेश संयुक्त सचिव, पीयुष खांट, प्रदेश सचिव कुलदीप मीणा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह मे अरथूना जिला बांसवाड़ा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
सभी संभागीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्षकों को निर्देश दिये जाते हैं कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कृपया आवश्यक तैयारी एवं सहयोग सुनिश्चित करें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!