गांधी जयंती पर विद्यार्थी लेंगे सड़क सुरक्षा शपथ

उदयपुर, 1 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में होने वाले आयोजन के दौरान छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई जायेगी।
जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि जनजागरूकता के लिए सभी स्कूलों में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले समारोह में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई जायेगी। इस शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की पालना, अपने एवं सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा, समर्पित भाव से सड़क सुरक्षा पर नियमित रूप से कार्य करने, दूसरों को भी शिक्षित एवं जागृत करने के साथ ही सड़क पर दुर्घटना-पीडि़त व्यक्ति की मदद करने में हमेशा अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की पालना करवाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के साथ परिवहन विभाग भी अपने तीन उड़न दस्ते तैनात कर रहा है। इन उड़नदस्तों द्वारा बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चालकों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!