रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या ने किया तीन सर्विस प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या ने आज तीन सर्विस प्रोजेक्ट तिरंगा हमारा मान,बहन का दुलार  और प्रोजेक्ट रोशनी का शुभारंभ किया।
निवर्तमान अध्यक्ष एश्वर्यासिंह ने बताया कि इन प्रोजेक्ट के तहत 18 वर्ष तक आयु के युवाओं को तिरंगे को सम्मान रखनें पर उसे एक सरप्राइज गिफ्ट भी दिया जाएगा।
ऐश्वर्या पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज कि प्राचार्या डॉ ऋतु पालीवाल ने बताया कि बहन का दुलार प्रोजेक्ट के तहत सभी उदयपुर वासियों से अपील हैं की राखी त्योंहार को मनाने के बाद आप राखी को व्यर्थ ना करें और यदि सही अवस्था में हो तो वो रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या को दे दे। क्लब के सदस्य आवश्यकतानुसार उसको व्यवस्थित कर उसका पुनरुपयोग करेंगे।
अध्यक्ष शमील शेख ने बताया कि तीसरे क्लब सर्विस प्रोजेक्ट रोशनी के तहत शहरवासियों से अपील करेगा कि आगामी दीपावली पर घर एवं कार्यालयों में जलाएं गए दीपक को व्यवस्थित अवस्था में रोट्रेक्ट क्लब को उपलब्ध कराएं जिसे रंगों से सजाकर जरूरतमन्दो तक पहुँचाया जाएगा।
रोटरेक्ट सदस्य सनय उपाध्याय ने बताया कि क्लब वोकेशनल सर्विस के तहत राखी बनाने की कार्यशाला भी आयोजित करेगा। झंडा, राखी और दीपक देने के लिए ऐश्वर्या कॉलेज के फ्रंट ऑफिस में रखे चिराग़ बॉक्स में इसका दान कर सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!