राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग ने नवनिर्मित भवन में मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग ने नवनिर्मित भवन में मनाया  78 वां स्वतंत्रता दिवस।
कार्यक्रम के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि मुख्य अतिथि में दिलीप सिंह यदुवंशी, विजय सिंह कच्छवाहा,  देवी सिंह चौहान, भेरू सिंह कच्छवाहा, लक्ष्मण सिंह देवड़ा थे. इस दौरान विजय सिंह कच्छवाहा ने ग्यारह हजार रूपयें, सज्जन सिंह राठौड़ ने इक्यावन हजार, दिलीप सिंह यदुवंशी इक्कीस हजार रूपयें और महेंद्र सिंह चौहान ने ग्यारह हजार रूपए भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग दिया।
राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने उपरना ओढ़ाकर सभी का स्वागत किया और बताया कि डॉ.गुणवंत सिंह देवड़ा ने भक्ति कविता सुनाई, बहुत सुन्दर तरके से बालिकाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। उपाध्यक्ष जय सिंह पंवार, सचिव हितेंद्र सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह सिसोदिया संगठन मंत्री लोकराज सिंह ने अपना सहयोग दिया और मंच संचालन सुजान कुंवर भाटी ने किया। समाज की महिला कार्यकारणी से रेखा चुण्डावत, रुक्मणी चौहान, मनीषा राठौड़, रेखा चौहान, भानु सोलंकी के साथ समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!