स्वतंत्रता दिवस पर मार्बल व्यापारियों ने किया रक्तदान एवं वृक्षारोपण

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
अध्यक्ष श्री पंकज गंगावत ने बताया कि इस उपलक्ष्य में एसोसिएशन कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे काफी सदस्यों ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरो का उपरना पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्च्यात हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ने हवेली मार्बल से एसोसिएशन कार्यालय तक वृक्षारोपण मय ट्री गार्ड किया गया,साथ ही ध्वजारोहण किया एवं देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। देश भक्ति के गीत संगीत के साथ आनंद लिया।
मार्बल एसोसिएशन के सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि सभी मार्बल व्यवसायियों ने एक दूसरे को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राव, उपाध्यक्ष राजेंद्र मोर, सह सचिव नरेन्द्र सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन, श्याम नागौरी, बाबु भाई चोरडिया, गिरीश चित्तोड़ा, रमेश जैन  कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी मार्बल व्यापारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!