उदयपुर, 16 अगस्त। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दुर्गेश चांदवानी, सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा) द्वारा बागोर की हवेली में झण्डारोहण किया गया। इस अवसर पर मांगणियार दल द्वारा ‘मेजर लड़ा शैतान सिंह…’ एवं ‘धरती धोरां री…’ आदि प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर केन्द्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से पिछोला झील में नाव द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने हाथों में तिरंगे थाम कर लोक संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ नाव से पिछोला की सैर की। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से मुग्ध हुए सांसद रावत तथा धरती धोरां री गीत में कलाकारों के साथ सांसद ने भी संगत की।
बागोर की हवेली में झण्डारोहण
