राजसमंद : जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने किया ध्वजारोहण

हर्षोल्लास से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ, एडीएम ने पढ़ा महामहिम राज्यपाल का संदेश

राजसमंद, 15 अगस्त। 78वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम बालकृष्ण विद्या भवन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हर्षोल्लास से आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी चौधरी, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, नगर परिषद सभापति अशोक टांक, समाजसेवी मान सिंह बारहठ, प्रधान अरविंद सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।

कलक्टर ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कलक्टर ने परेड की सलामी ली और परेड निरीक्षण किया जिसके बाद मार्च पास्ट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया। इन प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद दिलाया। एडीएम नरेश बुनकर ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 80 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय समारोह में बी.एन. गर्ल्स कॉलेज, कांकरोली, राजसमंद ने समूह नृत्य, सोफिया सी.साई. स्कूल, भावा ने समूह नृत्य, हरिता इंटरनेशनल स्कूल ने समूह नृत्य, ऑरेंज काउंटी स्कूल ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा पीटी प्रदर्शन के साथ स्कूली बच्चों ने अनुशासन का परिचय दिया। जिला स्तरीय समारोह में वीरांगनाओं और लोकतंत्र सैनानियों भी सम्मानित किया गया। साथ ही जिलेभर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

मार्च पास्ट के परेड कमांडर आर.आई. राजेंद्र पांचाल रहे। परेड ग्रुप ए टीम में मेवाड़ भील कोर प्लाटून नंबर 1, राजस्थान पुलिस बल प्लाटून नंबर 2, होम गार्ड प्लाटून नंबर 3, होम गार्ड महिला प्लाटून नंबर 4, बीएन गर्ल्स कॉलेज एनसीसी आर्मी, एनसीसी (आर्मी) बाल कृष्ण विद्या भवन राउमावि कांकरोली, एनसीसी छात्र (नेवल) जवाहर नवोदय विद्यालय, एनएसएस छात्रा (आर्मी) जवाहर नवोदय विद्यालय, एनसीसी छात्रा (नेवल) महात्मा गांधी राउमावि राजसमंद, एनसीसी (नेवल) स्मार्ट स्टडी, एनसीसी (आर्मी) लक्ष्मीपत सिंघानिया सी.सै. स्कूल जे.के. ग्राम कांकरोली की टीम शामिल रही। ग्रुप ए में प्रथन स्थान पर होम गार्ड प्लाटून नंबर 3 एवं द्वितीय स्थान पर मेवाड़ भील कोर प्लाटून नंबर 1 रहे।

परेड ग्रुप बी में एन.सी.सी. (आर्मी) छात्रा लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल जे.के. ग्राम, एन.एस.एस. छात्र (नेवल) महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजनगर, स्काउट लक्ष्मीपत सिंघानिया सी.सै. स्कूल जे.के. ग्राम, एन.एस.एस. छात्रा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजनगर, एन.एस.एस. छात्रा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली, एन.एस.एस. छात्र राजकीय बालकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली, पुलिस बैंड, बैंड लक्ष्मीपत सिंघानिया जे.के. विद्यालय, बैंड जवाहर नवोदय विद्यालय, बैंड विद्या निकेतन विद्यालय कांकरोली आदि की टीम शामिल रही। इसमें बैंड जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम प्रथम स्थान एवं पुलिस बैंड राजसमंद की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!