स्वतंत्रता दिवस के दिन उदयपुर में हुआ पहली बार पौ योगा :श्वानों के साथ किया गया योगा 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी उदयपुर की अध्यक्ष डॉ माला मट्ठा ने बताया की इस बार 15 अगस्त 2024  को उदयपुर में पहली बार श्वानो की साथ योगा कराया गया | कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजा रोहण   से हुई | उसके पश्चात् आरुण्या योगा एंड मैडिटेशन सेंटर से भावना जैन और अविचल गाँधी ने योगा करवाया जिसमे श्वान भी मौजूद थे |  रोटरी क्लब उदयपुर की तरफ से श्वानो को और सभी आये हुए अतिथियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गयी थी | डॉ माला मट्ठा ने देशी श्वानो को गोद लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही  पशुओं  के साथ प्यार से रहने और उनके ऊपर क्रूरता न करने का सन्देश दिया | आओ इस स्वतंत्रता दिवस यह प्रण लिया जाये भारतीय श्वानो को अपने घरो का हिस्सा बनाया जाये | टीम से राज श्री जैन ,जयश्री कुमावत ,अंकित वृन्दा भावसार ,राज सिंह भाटी ,रुक्मणि जैन ,मनाली माटा ,नीलम जोशी  ,अक्षिता मेहता मौजूद थे   |
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!