मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड ने हर्षोल्लास से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर। “मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड” ने हर्षोल्लास से ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट मे 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुस्कान क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत इनारा हाल के बाहर मैदान मे गट्टानी फाउंडेशन की चीफ केयरटेकर डा. श्रीमती श्रद्धा गट्टानी व केयरटेकर श्री नीरज गट्टानी द्वारा ध्वजारोहण व सामूहिक राष्ट्र गान से हुई।

तद्पश्चात इनारा हाल मे आयोजित कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोधन  उपाध्यक्ष के के त्रिपाठी ने दिया तथा युवा शौर्य गट्टानी व शुभ गट्टानी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने विचार रखें । चंद्र शेखर परसाई, श्रीमती स्नेहलता जैन, राम रघुवीर सिंह, अल्का बक्षी, ईश्वर कौस्तुभ ने देश भक्ति गीत सुनाये। डा. श्रद्धा गट्टानी के नेतृत्व मे परिवार द्वारा प्रस्तुत तीन समूहिक मधुर गीतों को सुन पूरा सभागार झूम उठा।
संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने आशीर्वचन देते हुए “मुस्कान क्लब वरिष्ठ ओपन देशभक्ति गीत प्रतियोगिता” के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये ।
आभार महासचिव डा. नरेश शर्मा द्वारा प्रेषित करने के पश्चात वंदे मारतम से कार्यक्रम समाप्त हुआ व सभी ने हर्षोल्लास से परस्पर पर्व की शुभकामनाएं देते हुए  अल्पाहार लिया ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!