श्री उदित मुनि नाम साहब की विशाल शोभा यात्रा सोमेश्वर महादेव मंदिर से सुवालका भवन तक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

शोभा यात्रा में सत्यनाम की पताका लिए ऊंट व घुड सवार, के साथ कलश यात्रा आयोजन
उदयपुर। श्री उदित मुनि नाम साहब की विशाल शोभा यात्रा में जन सैलाब उमड़ा।केडीवी मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत पर्वत दास ने बताया कि पाठकों की मंगरी ,सेवाश्रम, सेक्टर 3,4,5,6, वीआईपी कॉलोनी सेक्टर 9 तक विशाल वाहन रैली निकल गई। सोमेश्वर महादेव मंदिर सवीना से सुहालका भवन तक विशाल शोभायात्रा में हजारों भक्तों ने भाग लिया निकल गई। खुली जीप में गजेंद्र सुहालका सारथी थे और जीप में भक्त सत्यनाम की पताका लहरा रहे थे। ऊंट, घुड़सवार भी सत्यनाम की पताका ले कर चल रहे थे। पुरुष श्वेत वस्त्र में थे। वहीं महिलाएं पीले वस्त्र में कलश लिए हुए शोभा यात्रा की महिमा बढ़ा रही थी। बैंड की मधुर धुन में भक्त लोग नाचने में मग्न थे। श्री उदित मुनि नाम साहब बग्गी में विराजमान थे। भक्तों के लिए शोभा यात्रा के मार्ग पर शीतल जल की व्यवस्था थी। मार्ग में पानी पीने के बाद प्लास्टिक के खाली बोतल पुनः स्वयंसेवक एकत्र कर रहे थे। जिससे मार्ग में कहीं पर कचरा नजर नहीं आ रहा था। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के झलक शोभायात्रा में साफ नजर आ रही थी। शोभा यात्रा में ड्रोन से गुलाब के फूलों की बरसाया जा रहा था ।शोभा यात्रा सुहालका भवन में धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। जहां श्री उदित मुनीनाम साहब ने कहा कि चिता से चिंता खतरनाक है ।हमें इस जीवन को सुधारने के लिए चिंता को छोड़ देना चाहिए और समस्या आने पर चिंतन करना चाहिए ।ताकि समस्या का हाल निकल सके। आयोजन में लोकेश चौधरी ,भंवरलाल सुहालका सहित कई लोग लगे हुए थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!