उदयपुर। उदयपुर में जवाहर नगर स्थित भवन में सिंधी समाज के पूज्य जेकबाबाद सिंधी पंचायत के तत्वाधान में 75 वर्ष से ऊपर 152 बुजुर्गों का सम्मान किया गया, पंचायत के अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया की इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में सबसे पहले सिंधी समाज के स्तंभ झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुघ का सम्मान किया गया, उसके बाद समाज के भामाशाह भीमान दास तलरेजा को ओपर्णा मोमेंटो देकर सम्मानित किया, उसके पश्चात समाज के सभी वृद्धजनों का आदर पूर्वक पूज्य पंचायत के सभी पदाधिकारी ने मिलकर सम्मान किया। अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया ऐसा कार्यक्रम हमको बहुत पहले करना चाहिए था लेकिन देर आए दुरुस्त आए, आज जो बुजुर्गों की आंखों में प्यार और स्नेह देखा वह देखकर पंचायत के सभी पदाधिकारी अपने आप में गर्व महसूस कर रहे थे, वहीं दूसरी और पंचायत के संरक्षक प्रताप राय चुग ने बताया की आज जो इस कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया उसमें कई बुजुर्ग ऐसे भी थे जो पाकिस्तान हिंदुस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान छोड़ हिंदुस्तानआए थे,विभाजन का खामियाजा सबसे ज्यादा सिंधी समाज ने भोगा है, क्योंकि उस समय जब विभाजन का समय था हम लोग अपने जमीन जायदाद सब वही छोड़कर खाली हाथ आए थे लेकिन फिर भी हमारे समाज के बुजुर्गों ने कठोर मेहनत कर आज वह मुकाम हासिल किया है कि जब हमें शरणार्थी कहा जाता था और आज परमात्मा की कृपा से सब अच्छी पोजीशन पर है, वहीं पंचायत के महामंत्री राजेश चुग ने बताया के आगे भविष्य में विचार किया जा रहा है के बुजुर्गों को समास के बैनर तले एक तीर्थ यात्रा भी करवाई जाए इस सम्मान समारोह में पंचायत के सभी पदाधिकारी ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चार चांद लगाये, इस कार्यक्रम में भगवानदास छाबड़ा, मुरली राजानी, उमेश नारा, राजेश गोखलानी, कमल पाहुजा, भरत खत्री, हरीश सिधवानी, किशोर सिधवानी, संजय सिधवानी, कैलाश नेभनानी, अशोक मंगवानी, विपिन कलर, गोपाल चुघ, सुरेश कपूर, कमलेश राजानी, रमेश डटवानी, कैलाश डेंबला, संतोष कालरा, अभिषेक कलर, अमन असनानी, कपिल नाचनी, विनोद वाधवानी, विजय वालेचा, कैलाश कटारिया, जगदीश निकलनी, शांत कृष्णानी, सुरेश चावला, अशोक लिंझारा, गुलशन मूलचंदानी, गिरीश राजानी, विक्की राजपाल, जितेंद्र कलर, शैलेश कटारिया, चंद्रप्रकाश मंगवानी, गोपाल बलवानी, के साथ समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सिंधी समाज के पूज्य जेकबाबाद सिंधी पंचायत के तत्वाधान में 75 वर्ष से ऊपर 152 बुजुर्गों का किया सम्मान
