पौधरोपण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। हरियाली फाउंडेशन की ओर से आज सौ फीट रोड़ मींरा नगर में भव्य पौधारोपण महा अभियान का आगाज हुआ। विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजे कुलदीप शर्मा ने पौधा रोपण कर इस अभियान की शुरुआत की।
इस आयोजन के दौरान हुए समारोह में फाउंडेशन को सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान और अभिनंदन किया गया। वैष्णव ने बताया कि यह उनका पांचवा भामाशाह सम्मान समारोह है जिसमें सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया। उधर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ एडीजे कुलदीप शर्मा ने और अतिथियों ने पौधारोपण करके किया। इस दौरान सीआई हनुमंतराज सिंह पुरोहित ने भी पौधारोपण किया।
इस दौरान एडीजे कुलदीप शर्मा ने कहा की हरियाली फाउंडेशन बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है। यह फाउंडेशन केवल पौधारोपण महा अभियान ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। गरीब और पीड़ितों के लिए एंबुलेंस सेवा प्रदान करना इनका अति उत्तम कार्य है। उन्होंने फाउंडेशन की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
वैष्णव ने कहा कि अभी फाउंडेशन के पास तीन एंबुलेंस उपलब्ध है। वह जिले की 50 किलोमीटर की परिधि में कोई भी गरीब पीड़ित या बीमार हो उन्हें घर तक पहुंचाने की निशुल्क सेवा करता आ रहा है। फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2008 में की गई थी। अभी तक फाउंडेशन ने शहर में करीब साढ़े तीन हजार पौधे लगाए हैं जिनकी देखभाल भी फाउंडेशन ही करता है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से लेकर ट्रिगार्ड तक उपलब्ध कराना और उनकी 3 साल तक देखभाल करना यह फाउंडेशन ही करता है।
उन्होंने कहा कि उनकी तीनों एंबुलेंस महाराणा भूपाल चिकित्सालय में खड़ी रहती है। अभी तक वह करीब 650 रोगियों को निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रदान कर चुके हैं। यही नहीं कहीं भी कोई सड़क दुर्घटना हो जाती है और उन्हें सूचना मिलती है तो वह उसके लिए भी एंबुलेंस सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाते हैं।
वैष्णव ने बताया कि समारोह में कैलाश कोठारी, राजेंद्र सिंह राठौड़, अध्यक्ष तेजपाल जगरीवाल, सचिव रोशन लाल डांगी, संस्थापक दिलीप वैष्णव, सह संस्थापक सुश्री प्रिया व्यास, प्रियंका पालीवाल एवं परिमल भट्ट उपस्थित थे। समारोह का संचालन सत्यनारायण जोशी ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!