रोटरी क्लब उदय का पदस्थापना समारोह आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय का आज होटल रेडिसन ग्रीन में वर्ष 2024-25 का पदस्थापना समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के प्रान्तपाल जम्मू के डॉ. दुष्यन्त चौधरी, पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, इन्डक्शन ऑफिसर डॉ. सीमासिंह एवं सहायक प्रान्तपाल भव्या गर्ग मौजूद थी।
इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने कहा कि इस क्लब में डी ई ई का बहुत अच्छा संगम है सभी वर्ग के लोग इस क्लब के मेंबर हैं साथ ही उन्होंने रोटरी अंतरराष्ट्रीय से ग्लोबल ग्रांट लेकर प्रोजेक्ट करने का महत्व समझाया और आश्वासन दिया कि उनका पूरी तरीके से सहयोग रोटरी क्लब उदय को रहेगा। हमें आज भी रोटरी द्वारा किये गये सेवा कार्याे पर गर्व होता है कि उसने विश्व में हर देश के हर कोने में जरूरतमंदो की सहायता करने में अग्रणी भूमिका निभायी है। रोटरी में सेवा कार्य करते समय कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। इसलिये विश्व में रोटरी की अलग पहिचान बनी हुई है।
डॉ.दुष्यन्त चौधरी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक लिंजारा,सचिव करण गर्ग को तो निर्मल सिंघवी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के बोर्ड सदस्य कोषाध्यक्ष पुनीत गखरेजा , उपाध्यक्ष सरिता सुनारिया , क्लब एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी शालिनी भटनागर फाउंडेशन चेयर राघव भटनागर क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर रितु वैष्णव मेंबरशिप चेयर राजेश् चुग  पब्लिक इमेज चेयर साक्षी डोडेजा क्लब सर्विस प्रोजेक्ट चेयर ललित पुरोहित यंग लीडर्स चेयर निधि गर्ग सार्जंेट एट आर्म्स सर्वर वारसी और नवदिप काकु,मोहित रामेजा को शपथ दिलायी।
इस अवसर पर निर्मल सिंघवी ने कहा कि यह रोटरी ही है जिसने डॉ.चौधरी को विश्व की सुदंरतम नगरी में आने का मौका दिया। रोटरी से प्यार करने वाला इंसान विश्व में सभी का प्यारा बन जाता है।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक लिंजारा ने कहा कि इस वर्ष उदय सेवा के नये आयाम स्थापित करेगा। नये सत्र की शुरूआत क्लब ने सेवा कार्याे से की और वर्ष पर्यन्त सभी को साथ लेकर चलते हुए जरूरतमंदों तक पंहुचने का प्रयास करेगा।
समारोह में क्लब की जीएसआर डॉ. सीमासिंह ने क्लब में शामिल हुए 12 नये सदस्यों को डॉ अनीता मौर्या, अर्जुन पालीवाल, अशोक वीरवाल,  बृजभूषण, जगदीश पालीवाल , नीरज गुनेचा, रोशन गौड,  स्वाति मखीजा, गजेंद्र चुंडावत ,पीयूष धर्मशालानी माधव लाल और मीता लिंजारा को शपथ दिला क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी।
इस अवसर पर अतिथियों ने शालिनी भटनागर द्वारा तयार किये गये प्रोजेक्ट आईआरएफएम और करण गर्ग द्वारा तैयार किया गया प्रोजेक्ट मिशन 2030 के पोस्टर का विमोचन कराया। समारोह में क्लब सदस्य सुपनील खत्री का और क्लब के श्रेष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शालिनी जी भटनागर द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुति से की गई अंत में सचिव करण गर्ग ने आभार ज्ञापित किया। समारोह में पूर्व प्रांतपाल रमेश चौधरी और निवर्तमान प्रांतपाल डॉ.निर्मल कुणावत, दीपक सुखाड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.ऋ़तु वैष्णव ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!