ओसवाल सभा का कुछ मीठा हो जाये 22 अगस्त  को

उदयपुर.ओसवाल सभा के तत्वाधान में पहली बार उदयपुर के ओसवाल छोटे साजन समाज की सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता  कुछ मीठा हो जाए का आयोजन किया जा रहा है । अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कोठारी ने बताया कि 22 अगस्त को महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति, अंबामाता में आयोजित इस कुकिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन होगा । इसमें तीन अलग-अलग कैटेगरी रखी गई है जिसमें पारंपरिक मिठाई, फैंसी मिठाई और नमकीन आइटम की प्रतियोगिता होगी । ओसवाल सभा बहु प्रकोष्ठ की अध्यक्षया श्रीमती वंदना दक ने बताया कि ओसवाल छोटे साजन समाज की सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए पहली बार नवाचार करते हुए इस तरह का एक कुकिंग कॉन्टैस्ट रखा जा रहा है जिसमें सभी महिलाएं अपनी कुकिंग प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेगी । इस कुकिंग कॉन्टेस्ट के दौरान कई तरह के गिफ्टस और अवार्ड भी रखे गए हैं । साथ ही सभी महिलाओं के लिए बनी ठनी प्रतियोगिता (बेस्ट ड्रेस अप) भी रखी गयी है। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे ओसवाल सभा बहू प्रकोष्ठ की युवा सोच है जो ओसवाल समाज की सभी महिलाओं को अपने हुनर एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का मौका देना चाहती है। ओसवाल सभा की वेबसाइट पर दिए गए प्रतियोगिता फॉर्म को भरकर या कार्यक्रम संयोजक समिति की श्रीमती वन्दना दक एवं श्रीमती रचिता मोगरा से संपर्क करके इस प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है । ओसवाल सभा की आज हुई बैठक में सचिव आनंदीलाल बंबोरिया, सह सचिव मनीष नागोरी, कोषाध्यक्ष फतेह सिंह मेहता, ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की किरण पोखरना,  वंदना बाबेल ओसवाल महिला मंच की माया सिरोया, आभा कोठारी, ओसवाल सभा बहू प्रकोष्ठ की  वंदना दक, रेखा डूंगरवाल, रचिता मोगरा, ज्योति मेहता, कविता वया, सपना धींग, बिना नागोरी, अनिता जारोली, ओसवाल सभा युवक परिषद के अनिल जारोली, धीरज भाणावत आदि सदस्य उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!