नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने विशाल निशुल्क स्वर्ण प्राशन एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का किया शुभारंभ

नाथद्वारा, 11 अगस्त। विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने गाँधी रोड स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में गौलोकवासी श्री बालकृष्ण शर्मा जी एवं गौलोकवासी श्रीमती यशोदा शर्मा जी की स्मृति में श्री नीरज शर्मा जी, श्री धीरज शर्मा जी एवं परिवार द्वारा, आरोग्य समिति, नाथद्वारा एवं कैराली आयुर्वेदिक फार्मा के सहयोग से एक विशाल निशुल्क स्वर्ण प्राशन एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारंभ किया। यह शिविर 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें स्वर्ण प्राशन की ड्रॉप्स पिलाकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य किया गया। इसके साथ ही शिविर में वात रोग, मधुमेह (शुगर), रक्ताल्पता (खून की कमी) एवं पंचकर्म चिकित्सा परामर्श सेवाएं भी दी गईं। इस शिविर का शुभारंभ नाथद्वारा के विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने बच्चों को स्वर्ण प्राशन की ड्रॉप्स पिलाकर किया। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया और विभिन्न आयुर्वेदिक उपचारों का लाभ उठाया। इस आयोजन का उद्देश्य, समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना और आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व को बढ़ावा देना था। शिविर के सफल आयोजन के लिए आरोग्य समिति, कैराली आयुर्वेदिक फार्मा और शर्मा परिवार के सभी सदस्यों का विशेष धन्यवाद दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!