उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व श्री प्रेमचंद बैरवा ने दी स्व. मीणा को श्रद्धांजलि  

उदयपुर, 10 अगस्त। राजस्थान के माननीय उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शनिवार को सलूंबर क्षेत्र की यात्रा पर रहे। इस दौरान वे सलूंबर के दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा के पैतृक गांव लालपुरिया स्थित निवास पहुंचे और यहां पर स्व. मीणा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने स्व.मीणा के परिजनों से भी मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर, उपमुख्यमंत्री द्वय ने श्री मीणा के योगदान और उनकी इस जनजाति अंचल के विकास में दिए गए योगदान व प्रेरक नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की।
राज्यसभा सांसद गरासिया ने भी जताई संवेदना:
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया भी शनिवार को सलूंबर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा के निवास पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गरासिया ने कहा कि स्व. मीणा इस जनजाति अंचल के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे और उन्होंने इस क्षेत्र को तीन बार नेतृत्व देकर जनजाति क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए विकास कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने स्व. मीणा के निधन को इस जनजाति अंचल के लिए अपूरणीय क्षति भी बताया। इस मौके पर उन्होंने परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!