लघु फ़िल्म प्रदर्शन एवं समीक्षा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर, 28 सितम्बर। विश्व संवाद केंद्र द्वारा लघु फ़िल्म द ब्लू स्वेटर का प्रदर्शन किया गया एवं इसके पश्चात फ़िल्म समीक्षा की गई।
सामाजिक एवं संस्कृति विषय पर आधारित इस फ़िल्म दिखाया कि आज की युवा पीढ़ी मोबाईल इतनी व्यस्त है कि परिवार के बुजुर्ग अकेलापन महसूस करते है ।
कार्यक्रम में योग शिक्षक श्रीवर्द्धन द्वारा मुख्य समीक्षा कर सारांश प्रस्तुत कर बताया कि फ़िल्म आज की पीढ़ी एवं बुजुर्ग पीढ़ी के बीच की पीढ़ी के संस्कार एवं युवाओ में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
विश्व संवाद केंद्र द्वारा प्रत्येक माह की 28 तारीख को मासिक फिल्म प्रदर्शन एवं समीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न विषयों पर बनी लघु फिल्म दिखाई जाती है और समीक्षा की जाती है।
कार्यक्रम का संचालन नरेश यादव ने किया।
कार्यक्रम में प्रीतम टांक, श्रीकांत आचार्य, सुनील खटीक, सतीश अग्रवाल, बृजगोपाल छिपा, कमल रोहिल्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
अंत मे विश्व संवाद केंद्र के विकास छाजेड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगामी 15 अक्टूबर हो होने वाला कार्यक्रम सोशल मीडिया कार्यशाला की जानकारी दी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!