सागवाड़ा में बाबा का वेश धारण कर ठगी: दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर, 27 जुलाई(ब्यूरो) सागवाड़ा थाना पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बाबा का वेश धारण कर एक व्यक्ति से ठगी की थी। बालकृष्ण भट्ट निवासी घोटाद की शिकायत के अनुसार, 9 जून को वह सागवाड़ा से घर लौटते समय ठगी का शिकार हुआ। सिल्वर कार में बैठे आरोपी ने बाबा का रूप धारण कर उससे सोने की चैन, अंगूठी और 8 हजार रुपए कैश ठग लिए। सागवाड़ा थानाधिकारी प्रभुलाल मीणा के बताया कि, आरोपियों को पकड़ने के लिए 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 70 डेरों की तलाशी ली गई। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गुजरात के आरोपियों की गिरफ्तारी : आरोपियों की पहचान राजेशनाथ (39) पुत्र बाबूनाथ मदारी निवासी तैयबपुरा मदारीवास, कपड़वज जिला खेड़ा, गुजरात और नटवरनाथ (43) पुत्र मीरखनाथ उर्फ छलानाथ मदारी निवासी लूनावाड़ा, जिला पंचमहल, महीसागर, गुजरात के रूप में हुई है। दोनों ने वारदात को कबूल कर लिया है और उनके कब्जे से ठगी गई चैन और अंगूठी बरामद कर ली गई है।

और वारदातें उजागर होने की संभावना : पुलिस दोनों आरोपियों से और पूछताछ कर रही है, जिससे राजस्थान और गुजरात में हुई अन्य ठगी की घटनाओं का पता चल सकता है। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से अन्य कई मामलों में भी खुलासे हो सकते हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!