मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, कब्जे से मिली तीन मोटरसाइकिल

उदयपुर, 25 जुलाई (ब्यूरो): शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को चोरी के माल सहित धर गिरफ्तर कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि 10 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की पार्किंग से भंवरलाल पुत्र कन्नीराम मेघवाल निवासी भैरुखेडा थाना भदेसर जिला चितौडगढ़ हीरो स्पलेण्डर बाइक चोरी हो गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मदनलाल पुत्र धर्मनारायण गमेती निवासी तुलसीदास जी की सराय थाना डबोक को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी मदनलाल गमेती ने बताया कि उसने प्रतापनगर व डबोक थाना क्षेत्र से करीब तीन मोटसाइकिलें चुराई हैं। गौरतलब है कि आरोपी मदनलाल के विरूद्ध पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के तीन मुकद्दमे न्यायालय में विचाराधीन हैं।

ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा नथ चुराने आया चोर
उदयपुर, 25 जुलाई (ब्यूरो): जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को खेमपुर गांव में नथ चुराने आए दो चोरों में से एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय खेत पर कार्य कर रही एक महिला की नथ चुराने दो युवक आए। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां इकट्ठे हो गए। मौका पाकर दो में से एक चोर नथ लेकर वहां से भाग निकला, लेकिन दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसे खंबे से बांध कर उसकी धुनाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर फतहनगर थाना पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई। जिससे पूछताछ जारी है। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!