उदयपुर के नांदेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। नांदेश्वर श्रृंगार एंव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने करीब 4 घंटों तक श्रृंगार के लिए सेवा की। चार अलग-अलग कलर के विशेष फूलों और बेल पत्र, आशापाल की मदद से यह श्रृंगार किया गया। सावन के पहले सोमवार के मौके पर दर्शन करने नाई गांव सहित उदयपुर से हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। आयोजन मंडल से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पूरे सावन मास में भक्तों को अलग अलग स्वरूप में बाबा भोले के दर्शन करवाए जाते हैं। बता दें कि उदयपुर- झाडोल हाईवे पर नांदेश्वर महादेव का बेहद प्राचीन मंदिर है।
नांदेश्वर महादेव का सावन के पहले सोमवार पर विशेष श्रृंगार
