राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे भीलवाड़ा के पांच तैराक

भीलवाड़ा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय तरण ताल पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में स्वामी विवेकानंद तरणताल के पांच तैराक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक हेमेंद्र सिंह राणावत ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 23 से 25 जून तक इस तरण ताल पर आयोजित होगी जिसमें अवंतिका ओझा एवं वैभव माली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे इसी प्रकार जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 26 से 28 जून तक इसी तरणलाल पर आयोजित होगी जिसमें कनिष्क खींची, शुभम गांछा एवं विजय गुर्जर भाग लेंगे। तैराकी खेल विकास संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी, सचिव राकेश पालीवाल, कोषाध्यक्ष धनराज गांछा एवं सभी सदस्यों ने तैराकों की इन उपलब्धियां पर हार्दिक खुशी व्यक्त की एवं सभी का तरण ताल पर स्वागत किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!