नगर निगम के दीनदयाल सभागार में होगा कार्यक्रम
उदयपुर, 22 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धित राशि का हस्तांतरण कार्यक्रम 24 जून को आयोजित होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पेशन लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम नगर निगम के दीनदयाल सभागार में 24 जून की सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम 24 जून को
