राजीव गाँधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम की कार्यशाला सम्पन्न

राजकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में युवा मित्रों की भूमिका अहम-कलक्टर
उदयपुर 23 सितंबर। राजीव गाँधी युवा मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत् एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में हुआ। जिला कलक्टर ने राजीव गाँधी युवा मित्रों को सरकार की योजनाओं को जमीन स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की बात कही। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें। इस अवसर पर उन्होंने युवा मित्रों को शपथ भी दिलाई।
मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने राजीव गाँधी युवा मित्र इन्टर्नशिप प्रोग्राम के बारे में बताया।, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक मांधाता सिंह ने सामाजिक सुरक्षा पंेशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री कारोना सहायता योजना आदि की जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर लाल बामनिया द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ के बारे में बताया। जिला खेल अधिकारी, शकील हुसैन ने जिले में आयोजित हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ उदयपुर की खेल उपलब्धियों के बारे में बताया। जिला निर्वाचन विभाग से डॉ.महामाया प्रसाद ने मतदाता कार्ड बनाने व मतदाता कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने एवं ई-इपीक कार्ड के बारे में बताया।
जिला उद्योग अधिकारी भगवान दास ने मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, डॉ अम्बेडकर एससी/एसटी लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना तथा कृषि उपनिदेशक माधोसिंह चम्पावत ने कृषि विभाग की अनुदानित फव्वारा, सिंचाई पाईप लाईन, सॉलर पम्प आदि योजनाओं व राज किसान पोर्टल, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मिनी किट वितरण के बारे में बताया। जिला परियोजना अधिकारी नगर निगम डॉ शैल सिंह सोलंकी ने इंदिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, इंदिरा रसोई योजना की पात्रता, शर्तों एवं लाभ व समेकित बाल विकास सेवाऐं के परियोजना प्रबन्धक श्याम श्रीवास्तव ने इंदिरा गाँधी मातृत्व पोषण योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व पोषण योजना तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से शीतल अग्रवाल ने ई-मित्र, जनआधार योजना, आई स्टार्ट राजस्थान योजना से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
पशुपालन विभाग से उपनिदेशक डॉ. शरद पंवार ने लम्पी की रोकथाम व बचाव से उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही सभी इन्टर्नस् को पशुओं के लिए आइसोलेशन सेंटन बनाए जाने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने आग्रह किया। आरएनटी प्राचार्य डॉ लाखन पोसवाल ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजनाओं के बारे में बताया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेन्द्र व्यास ने समाज के कमजोर वर्ग हेतु शिक्षा प्रोत्साहन योजना, आपकी बेटी योजना, निःशुल्क साईकिल योजना के बारे में इन्टर्न को जानकारी प्रदान की साथ ही इन योजनाओं के लाभों को आमजन तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये इस दौरान फिल्ड में अच्छा कार्य करने वाले राजीव गाँधी युवा मित्रों भेरू लाल गायरी, प्रेम प्रकाश मेनारिया, लव वर्मा प्रिंयका टांक, खुमा राम, तोकिर अहमद, महेन्द्र मेघवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के डॉ विष्णु प्रकाश जोशी, विक्रम मालवीय, दीपा डामोर, रमेश टेलर, नारायण पटेल, मुनीन्द्र सिंह चौहान, अनिल कुमार मीणा, अदिति विजय, संदेश मीणा, ललित मेघवाल, भावेश खत्री, भारती चतुर्वेदी आदि कर्मचारी उपस्थित थे। अन्त में श्रीमती अदिति विजय ने आभार जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!