उदयपुर, 20 जून। सेवा और समर्पण के लिए प्रतिबद्ध महावीर इंटरनेशनल का स्वर्ण जयंती शुभारंभ समारोह रविवार 23 जून को शाम 6 बजे भुवाणा स्थित एवरेस्ट रिसोर्ट में आयोजित होगा। संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर गौतम राठौड़ ने बताया कि यह संस्थान भारत वर्ष में 350 शाखाओं के साथ वर्ष 1975 से सेवा कार्य में जुटी हुई है। अपनी सेवा यात्रा के 50वें वर्ष में प्रवेश पर स्वर्ण जयंती वर्ष का प्रारम्भ एक अनोखे अन्दाज में विशिष्ट समाजसेवी एवं धर्मप्रिय सेवाभावी भामाशाहों के सानिध्य में उदयपुर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हमारे लिए उत्साह, सेवा और समर्पण की अद्वितीय यात्रा रही है। इन 49 वर्ष की यात्रा में 15000 परिवारों के सहयोग के साथ काफी सेवा प्रकल्प किये जाते रहे हैं, साथ ही कई सेवा प्रकल्प वृहद स्तर पर निरंतर जारी हैं
महावीर इंटरनेशनल का स्वर्ण जयंती शुभारंभ समारोह 23 को
