रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा मेजिक ऑफ कम्पाउन्डिंग एण्ड रिस्क मेनेजमेन्ट पार्ट-2 पर वार्ता आयोजित

वर्तमान समय में म्यूचुअल फण्ड ही निवेशक का सही जरिया
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज एक निजी होटल में मेजिक ऑफ कम्पाउन्डिंग एण्ड रिस्क मेनेजमेन्ट पर वार्ता आयोजित की गई। जिसमें निवेशकों को सुरक्षित निवेश करने की सलाह दी गई।
क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गुरूनानक गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य एवं अर्थशास्त्री प्रो. डॉ. अनिल कोठारी एवं तिरूपति फिनसर्व के निदेशक पंचम मेहता थे।
कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ.प्रो.अनिल कोठारी ने बताया कि पूर्व परिवारजन अपना व अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिये बचत किया करते थे लेकिन आज बचत के मायनें बदल गये है। आज लॉन की सुविधा की परिभाषा बदल गयी है। पिता अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिये जमीन में निवेश करते है लेकिन बच्चों के पास सामय नहीं होने के कारण उन जमीनों पर कब्जे हो रहे है। वर्तमान में सबसे सुरक्षित निवेश म्यूचुअल फण्ड एवं स्टॉक है। इस मार्केट में रिस्क भी है लेकिन सुरक्षित निवेश करें।
प्रो. कोठारी ने बताया कि जनता ने एसआईपी में निवेश को बेहतर उपाय बताया और यहीं कारण हे कि इसमें गत माह 21 हजार करोड़़ का निवेश हुआ है और शीघ्र ही यह राशि बढ़कर 50 हजार करोड़़ रूपयें प्रतिमाह हो जायेगी। इस पर जनता का विश्वास बढ़़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनता के खर्चे परिवहन, संचार,शिक्षा व मनोरंजन पर बढ़़ गये है। खर्चो को मेनटेन करने के लिये सहीं निवेश करना चाहिये। इंश्योरेंस स्वयं का लें न कि अपने उपर किसी आश्रित का। इसमें भी टर्म प्लान ले कर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते है।
इस अवसर पर तिरूपति फिन सर्व के निदेशक पंचम मेहता ने बताया कि अपने धन को मल्टीपल में ग्रोथ करने के लिये म्यूचुअल फण्ड सबसे बेहतर उपाय है। सेंसेक्स व निफ्टी में निवेश करना सुरक्षित हो सकता है। निवेश छोटी उम्र में शुरू कर दीर्घकालीन अवधि के लिये करें ताकि बाद में आने वाली वह रकम आपके परिवार के लिये खुशियंा ला सकती है। इस अवसर पर उन्होंने निवेशको विभिन्न प्रकारों के बारें में जानकारी दी। अंत में सचिव एडवोकेट विवेक व्यास ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक पगारिया ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!