वेस्टर्न इंडिया बहुजना राइटर्स चतुर्थ वार्षिक सम्मेलन में 4 विभूतियों का सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

-विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य पर राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा

फतहनगर। बहुजना साहित्य अकादमी की ओर से गत 10 जून को पूणे में आयोजित वेस्टर्न इंडिया बहुजना राइटर्स चतुर्थ वार्षिक सम्मेलन में राजस्थान से 4 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने बताया कि राजस्थान की विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान, साहित्य व समाजसेवा से जुड़ी विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिसमें उदयपुर जिले के सनवाड़ (मावली) निवासी कैलाश चंद्र खटीक वरिष्ठ अध्यापक को शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर डॉ. राधाकृष्णन बेस्ट टीचर नेशनल अवार्ड, समाज उत्थान व साहित्य प्रचार-प्रसार क्षेत्र में वासनी कलां मावली निवासी मोहनलाल मेघवाल को डॉ. भीमराव अंबेडकर नेशनल अवार्ड, झालावाड़ जिले के भवानी मंडी निवासी प्रधानाचार्य श्याम लाल वर्मा को समाजसेवा, साहित्य रचना में सहयोग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर बेस्ट सर्विस सोसायटी नेशनल अवार्ड व चित्तौड़गढ़ के भोपालसागर के डॉ. मदनलाल मेघवाल व्याख्याता को कृषि विज्ञान प्लांट पैथोलॉजी में रिसर्च व राष्ट्रीय सेवा योजना में उल्लेखनीय कार्य करने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह नेशनल अवार्ड पुणे महाराष्ट्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक भवन में 10 जून को मुख्य अतिथि रविंद्र विधायक पुणे, अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष एन राधा कृष्णा, अति विशिष्ट अतिथि पत्तममा रामबाबू संगीतकार, राखी रविंद्र रसकर महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष, बीआर चंदनवार सचिव महाराष्ट्र, एमएम गौतम प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना, एनडी वेनकम्मा कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष, सुपर्णा राय वेस्ट बंगाल प्रदेशाध्यक्ष, के बी मंसारी मध्यप्रदेश अध्यक्ष, शरद मठकर गोवा प्रदेशाध्यक्ष आदि ने प्रदान किया। कार्यक्रम में देश-विदेश के कई लेखक, साहित्यकार, संगीतकार, व्यंग्यकारों आदि ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!