उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन ने गौधन के चारे और अन्य भोजन सामग्री हेतु 21000 रु किए भेंट

उदयपुर 29 मई। उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान की ओर से बलिचा स्थित पशुपति कल्याण परिषद गौशाला में गौधन के भोजन हेतु 21000 रु का चेक संस्था सचिव श्री सुमन बॉस एवं कोषाध्यक अश्विनी शर्मा को आज सोपा जिससे वहा पर गायो के लिए चारा सुखला व अन्य सामग्री की उत्तम व्यवस्था हो सके।

उदयपुर जिला अग्रवाल  सम्मेलन के महामंत्री चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मदन लाल अग्रवाल जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल महामंत्री चंचल कुमार अग्रवाल सह मंत्री श्री रमेश तायलिया उपस्थित थे।सभी ने गौशाला का अवलोकन किया एवम व्यवस्थाओं की सराहना की।
महामंत्री चंचल अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में जिला अग्रवाल सम्मेलन  की महिला समिति द्वारा गायों को गर्मी से राहत दिलाने  हेतु 12 पंखे भेंट किए थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!