100%  विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण कोठारी

उदयपुर 29 मई : तुलसी निकेतन रेजिडेंसीयल स्कूल हिरण मगरी सेक्टर 4 के चेयरमैन अरुण कोठारी ने बताया की स्कूल की 10 वी कक्षा के राजस्थान बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अधिकतम अंक 94.33 % आए हैं तथा 100%  विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं| उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10 वी में कुल 33 विध्यार्थीयों ने परीक्षा दी थी जिसमे से 19  बच्चे प्रथम व 14 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है | कोठारी ने बताया कि बहुत कम फीस लेकर  स्कूल में शिक्षा के साथ साथ बच्चों के चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है | जीवन विज्ञान, संगीत एवं योगा की नियमित क्लासेस होती है | प्रत्येक छात्र को निर्बाध रूप से अपने विचार व्यक्त करने की शिक्षा एवं मंच प्रदान किया जाता है |

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!