बड़गांव उपप्रधान के साथ बेदला के नवयुवक कर रहे है गो सेवा
उदयपुर, 20 सितंबर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के आह्वान पर उदयपुरवाटी गोसेवा के लिए प्रतिबद्ध होकर गोवंश की लम्पी से सुरक्षा व बचाव में जुट गये है। शहर की बड़गांव पंचायत समिति के बेदला गांव में उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ ने स्थानीय नवयुवकों के सहयोग से अपने घर के पास आइसोलेशन सेंटर की स्थापना कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। स्थानीय लोगों द्वारा चारा-पानी आदि की व्यवस्था की गई है।
उपप्रधान राठौड़ सतत क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों को प्रेरित कर रहे है और उन्होंने पशुचिकित्सकों टीम के साथ गोवंश का हाल जानते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग मुस्तैदी से जुटा हुआ है और समन्वित प्रयासों से ही हम सब शीघ्र लम्पी पर काबू पाने में शीघ्र होंगे।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी इस आइसोलेशन सेंटर का दौरा कर यहां की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और विभाग के डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि बेदला गांव जैसा आइसोलेशन केंद्र हर गांव में खुलने पर लंबी बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। क्षेत्र के पशु चिकित्सक डॉ दत्तात्रेय चौधरी व पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययनरत भावेश शर्मा द्वारा बेहतर उपचार मुहैया करवाते हुए ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है। उपचार के बाद पशु ठीक हो रहे हैं। ग्रामीण भी जागरूक होकर इस पहल में अपना सहयोग दे रहे है। क्षेत्र में स्वस्थ पशुओं कांे संक्रमित पशुओं से दूर रखा गया है और टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावी होने के साथ ही आयुवेर्दिक लड्डू और अन्य घरेलू उपचार से पशुओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया गया है।
लम्पी डिजीज से बचाव व सुरक्षा के लिए सेवा की पहल जारी
